Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल जागरण: छोटे प्रयास से बड़ा संदेश दे रही हैं रेखा, लोगों को पानी बचाने की मुहिम से कर रही हैं जागरूक

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 12 May 2023 02:51 PM (IST)

    जल संरक्षण की दिशा में कई बार छोटे सा प्रयास बड़ा काम कर जाते हैं। कुछ इसी सोच के साथ अशोक एन्क्लेव में रहने वाली रेखा तलूजा जल संरक्षण कर रही हैं। रेखा ने अपने आरओ वेस्ट पानी के पाइप को हिस्से को गार्डन के हिस्से में डाल दिया है।

    Hero Image
    छोटे प्रयास से बड़ा संदेश दे रही हैं रेखा।

    फरीदाबाद, प्रवीन कौशिक। जल संरक्षण की दिशा में उठाया गया कोई भी कदम छोटा नहीं होता। कई बार छोटे सा प्रयास बड़ा काम कर जाता है। कुछ इसी सोच के साथ अशोक एन्क्लेव में रहने वाली रेखा तलूजा जल संरक्षण कर रही हैं। रेखा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में सहायक वास्तुकार हैं। करीब चार साल पहले रेखा ने अपने घर में आरओ सिस्टम लगवााय था। इससे वेस्ट होने वाले पानी को लेकर रेखा चिंतित रहती थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपने पति दिनेश कुमार और बेटे मनन व योजित से इस विषय को लेकर विस्तार से बात की। बेटे मनन से आइडिया दिया कि वेस्ट पानी को बचाया जा सकता है। इसके बाद रेखा और उनके परिवार के सदस्यों ने आरओ में लगे हुए वेस्ट पानी के पाइप को खिड़की के बाहर की ओर निकाला। यहां कुछ हिस्से को गार्डन में तब्दील किया हुआ है। इसके बाद आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों को पानी देने में किया जाता है। यहां तक कि रेखा इस पानी से घर की सफाई कर लेती हैं और कपड़े धोने में भी इस्तेमाल करती हैं। रोज करीब 80 से 90 लीटर पानी वेस्ट होने से बच जाता है।

    कारगर है प्रयास

    रेखा बताती हैं कि बेशक उनका छोटा प्रयास है, लेकिन जो कोई उनके घर आता है तो उनके सराहना जरूर करता है। रेखा ने आसपास सभी लोगों को इस तरह का प्रयास करने को कहा है। वे अपने कार्यालय में भी साथी कर्मचारियों को पानी बचाने के लिए जागरूक करती रहती हैं। ऐसा करने से उन्हें बहुत संतुष्टि होती है। हर साल पानी का दोहन को खूब हो रहा है लेकिन बदले में जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है। आने वाले कुछ साल में स्थित खराब हो सकती है। इसलिए सभी को जल संरक्षण के लिए सोचना होगा। उन्हें उम्मीद है कि लोग जागरूक होंगे और पानी बचाने की दिशा में कदम उठाएंगे।

    दैनिक जागरण की मुहिम को सराहा

    दैनिक जागरण के जल जागरण अभियान की सराहना करते हुए रेखा बताती हैं कि ये प्रयास बहुत अच्छा है। हजारों लोगों तक जल जागरण के माध्यम से पानी बचाने का संदेश जाता है। इस तरह के अभियान जल संरक्षण की दिशा में काफी कारगर साबित होते हैं। उनके सेक्टर में काफी लोग दैनिक जागरण के इस अभियान की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में और भी बड़े स्तर पर जल संरक्षण करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner