Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में पूरा होगा हर घर तिरंगा अभियान, आम लोगों से सेल्फी अपलोड करने की अपील

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 03:45 PM (IST)

    फरीदाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों में तिरंगा रंगोली राखी कार्यशालाएं होंगी। सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। उपायुक्त ने नागरिकों से तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने और अधिकारियों से कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की। झंडा फहराने के नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में पूरा होगा हर घर तिरंगा अभियान।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण आठ अगस्त तक, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया आठ अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में नौ से 12 अगस्त के बीच तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा। तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

    तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की और आम जनता और विद्यार्थियों को अपने घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया।

    झंडा फहराने के सही नियम

    राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जब आप अपने घर, स्कूल या दफ्तर पर फहराएं तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें। राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराएं और बाद में सम्मान पूर्वक उतारें। रात में केवल विशेष परिस्थितियों में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। फटा या आधा झुका झंडा लगाना सख्त मना है। झंडे को कभी फेंके नहीं, तह लगाकर सुरक्षित रखें। 12 से 15 अगस्त तक निजी घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे को उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।