विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दादी और पोती की गई जान; आरोपी चालक हुआ फरार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 13 Sep 2023 05:24 PM (IST)

गांव पन्हैडा खुर्द में सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से 80 वर्षीय दादी विद्यावती और उसकी चार ...और पढ़ें

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दादी और पोती की गई जान; आरोपी चालक हुआ फरार
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दादी और पोती की गई जान; आरोपी चालक हुआ फरार

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। गांव पन्हैडा खुर्द में सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से 80 वर्षीय दादी विद्यावती और उसकी चार वर्षीय पोती महक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को भगाकर ले गया। थाना छांयसा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मृतकों का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।