विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gangster Kaushal का खुलासा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्‍या का ऐसे बना था प्‍लान

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 27 Aug 2019 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 01:06 PM (IST)

Gangster Kaushal कई दिन तक विकास चौधरी की रेकी हुई। इसके बाद 27 जुलाई को सेक्टर-9 में जिम के बाहर ...और पढ़ें

Gangster Kaushal का खुलासा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्‍या का ऐसे बना था प्‍लान
Gangster Kaushal का खुलासा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्‍या का ऐसे बना था प्‍लान

फरीदाबाद, जेएनएन। Gangster Kaushal: गैंगस्टर कौशल पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस आयुक्त केके राव के अनुसार उसने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या कराने की बात मान ली है।  पुलिस के अनुसार गैंगस्टर कौशल ने विकास चौधरी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मगर विकास ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था।

कहासुनी के बाद बना था हत्‍या का प्‍लान
कौशल और विकास चौधरी के बीच फोन पर गाली-गलौज भी हुई थी। इसके बाद कौशल ने विकास चौधरी की हत्या का प्लान बनाया। उसने वाट्सएप कॉल के माध्यम से नहारपुर रूपा गांव में अपनी पत्नी रोशनी और नौकर नरेश उर्फ चांद को विकास चौधरी की हत्या का निर्देश दिया और पूरा प्लान बताया। इन्होंने कौशल गैंग के गुर्गे गांव धनवापुर गुरुग्राम निवासी विकास उर्फ मल्ले, नरेश उर्फ भोलू को हथियार उपलब्ध कराकर विकास चौधरी की हत्या की जिम्मेदारी दी। दोनों ने फरीदाबाद के गांव छोटी खेड़ी निवासी सचिन को साथ लिया।

हुई विकास चौधरी की रेकी
सभी ने मिलकर कई दिन तक विकास चौधरी की रेकी की। इसके बाद 27 जुलाई को सेक्टर-9 में जिम के बाहर विकास चौधरी की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो दिन बाद ही रोशनी और नरेश उर्फ चांद को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने भी गैंगस्टर कौशल द्वारा हत्या कराए जाने की पूरी कहानी पुलिस को बताई थी। इसके बाद इस मामले में शूटरों को रहने का ठिकाना उपलब्ध कराने पर कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। अभी तक मुख्य शूटर इस मामले में फरार चल रहे हैं।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक