Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में पति से झगड़े के बाद बेटी संग ड्रेन में कूदी महिला, गौछी ड्रेन ले चुकी है तीन युवकों की जान

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 11:17 AM (IST)

    फ़रीदाबाद में संजय कॉलोनी के गौछी ड्रेन में मंगलवार रात एक महिला अपनी 13 साल की बेटी के साथ कूद गई महिला का पति से झगड़ा हुआ था। आस-पास के लोगों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि लंबे समय से यहां दीवार बनाने की मांग चल रही है। पुलिस ने महिला और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया।

    Hero Image
    पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला अपनी 13 साल की बच्ची के साथ कूद गई।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित गौछी ड्रेन में मंगलवार देर रात पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला अपनी 13 साल की बच्ची के साथ कूद गई। हालांकि, समय रहते लोगों ने महिला और बच्चों दोनों को बचा लिया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया क्योंकि पिछले काफी समय से यहां पर दीवार बनाने की मांग की जा रही है। 29 अगस्त को भी ड्रेन में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कॉलोनी में रहने वाली मीरा का अपनी पति अजीत पांडेय के साथ मंगलवार रात को झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद तीनों सब्जी लेने के लिए गए थे। रास्ते में भी दोनों झगड़ा कर रहे थे। मछली मार्केट में पास अजीत थोड़ा आगे चल रहा था। मीरा और उसकी 13 साल की बेटी सोनाक्षी पीछे चल रही थी।

    ड्रेन की पुलिया के पास पहुंचने पर मीरा ने अचानक से बच्ची को लेकर छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने दोनों को जब छलांग लगाते हुए देखा तो रस्सी के सहारे उनको बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया। मां और बेटी की हालत खतरे से बाहर है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में ऑफिस के सामने शराब पीने से मना करने पर भड़के शराबी, प्राॅपर्टी डीलर का फोड़ दिया सिर