Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद के अंडरपास का होगा कायाकल्प, वर्टिकल गार्डन और लाइटों से जगमगाएंगे

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:23 PM (IST)

    फरीदाबाद के अंडरपास अब अपने नए स्वरूप में नजर आएंगे। नगर निगम ने इन अंडरपास को स्वच्छता के संदेश के साथ वर्टिकल गार्डन और बेहतर रोशनी से सजाने का काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक अंडरपास पर दोनों तरफ बड़ी लाइट लगाई जाएगी ताकि रात में भी अंधेरा न हो। इस बदलाव से शहर की लुक अलग दिखेगी और लोगों को सुखद अनुभव होगा।

    Hero Image
    फरीदाबाद के अंडरपास का निगम करेगा कायाकल्प।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर में बने हुए अंडरपास की सूरत बदलने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। इन अंडरपास स्वच्छता के संदेश के साथ वर्टिकल गार्डन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक अंडरपास पर दोनों तरफ बड़ी लाइट लगाई जाएगी। ताकि रात के समय अंडरपास पर अंधेरा न हो। निगम के अनुसार मेवला महाराजपुर अंडरपास पर अगले सप्ताह से काम शुरू कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले काफी समय निगम अंडरपास में सुधार को लेकर काम कर रहा है। ओल्ड फरीदाबाद और एनएचपीसी अंडरपास में दोनों तरफ गेट लगाए गए हैं। दरअसल इन अंडरपास में वर्षा के समय भारी जलभराव हो जाता है। जलभराव के दौरान वाहन फंस जाते हैं।

    अंडरपास फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण को सौंप दिए

    13 सितंबर 2024 को फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर कार डूबने से दो बैंककर्मियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद वर्षा का पानी निकालने और वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए निगम की ओर से कई इंतजाम किए गए। निगम ने यह अंडरपास फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। लेकिन अंडरपास के सुंदरीकरण का जिम्मा निगम को ही सौंपा गया है। यहां पर पेंटिंग के साथ-साथ संदेशात्मक तस्वीर बनाई जाएंगी। इसको लेकर दिल्ली के कई अंडरपास का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।

    अंडरपास के सुंदरीकरण का काम अगले सप्ताह से शुरू होने वाला है। नगर निगम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एफएमडीए से एनओसी ले ली है। अंडरपास चमकने से शहर की लुक अलग दिखेगी। यहां से निकलने वाले लोग सुखद महसूस करेंगे। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

    यह भी पढ़ें: Faridabad News: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से एक कामगार की मौत, दूसरा बेहोश