Faridabad: दो मंत्री भी नहीं दिला पाए शहरवासियों को गंदे पानी की समस्या निजात, 2,500 परिवार प्रभावित
फरीदाबाद के वार्ड 4 में पिछले तीन सालों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिससे 2500 परिवार प्रभावित हैं। कैबिनेट मंत्री के आदेश के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। गंदा पानी घरों में घुस रहा है और पीने के पानी को दूषित कर रहा है। निवासियों में आक्रोश है क्योंकि चुनाव में किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम सेवा पखवाड़ा के तहत हर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने का दावा करता है। लेकिन, पिछले तीन साल से वार्ड 4 के 2500 परिवार गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
ओवरफ्लो की समस्या इतनी विकराल है कि कैबिनेट मंत्री भी इसका समाधान नहीं करा पाए हैं। सीवर ओवरफ्लो का यह मुद्दा कैबिनेट मंत्री राव नरवीर के समक्ष ग्रीवेंस कमेटी में उठाया गया था।
उस समय मंत्री ने आदेश दिए थे कि जिन डेयरियों का गंदा पानी सीवर लाइनों में जा रहा है, उनके कनेक्शन काटे जाएं और जुर्माना लगाया जाए। निगम अधिकारियों ने मंत्री के आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहले समाधान का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
अब हालात यह हैं कि सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन सवार भी इस गंदे पानी में गिर रहे हैं। लोगों में पार्षद और निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष बढ़ रहा है।
उनका कहना है कि जब भी वे पार्षद के पास अपनी शिकायत लेकर जाते हैं, तो वह हमेशा कोई नया बहाना बना देते हैं। लंबे समय से कहा जा रहा है कि जल्द ही समाधान मिल जाएगा। लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
पीने के पानी की पाइपलाइन में भी गंदा पानी आ रहा है, जिससे पीने के पानी से बदबू आ रही है और लोगों को टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। सबसे गंभीर समस्या गली नंबर 55, 56 और 57 में बनी हुई है। इन गलियों में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान राहत देने का वादा किया गया था।
हमारा वार्ड बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधानसभा चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों ने जीतने के बाद सीवर ओवरफ्लो से राहत दिलाने का वादा किया था। विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद थे। हालाँकि, उन्हें विधायक बने काफी समय हो गया है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्षद प्रत्याशियों ने भी सीवर ओवरफ्लो से राहत की बात कही थी।
यह समस्या पिछले तीन सालों से बनी हुई है। तो अभी तक इसका समाधान क्यों नहीं हुआ? यह समझ से परे है। वाहन चालक रोज़ाना गंदे पानी में गिर जाते हैं। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर निकलने में सबसे ज़्यादा दिक्कत होती है। तीन साल में नई सीवर लाइन बिछाई जा सकती थी।
त्योहारों के मौसम में पूरा बाज़ार गंदे पानी से भर जाता है। दुकानदारों की परेशानी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। काफी समय से सीवर लाइन बदलने की माँग हो रही है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इस बार की दिवाली भी गंदे पानी में ही बीतेगी।
वार्ड 4 की 44 फुट रोड पर यह समस्या 2017 से चली आ रही है। सीवर लाइन बदलनी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन और अन्य काम किए जाएँगे। काम शुरू होने तक, पानी की निकासी सुपर शेकर मशीन से की जाएगी। \\B\\B
-संगीता भारद्वाज, पार्षद, वार्ड 4
वार्ड 4 में 44 फीट पर सीवर और पानी की दोनों लाइनों को बदलने की ज़रूरत है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 22 फीट वाली सड़क पर पानी की लाइन का काम भी होना है। जब तक लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक समस्या के समाधान के लिए एक सुपरसकर भेजा जाएगा।
-हरीश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, बल्लभगढ़ जोन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।