विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में कैटरिंग लेबर की हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार, पर शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त

By Parveen Kaushik Edited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 03:41 PM (IST)

फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कैटरिंग लेबर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले 4 आरोपित को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

फरीदाबाद में कैटरिंग लेबर की हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार।
फरीदाबाद में कैटरिंग लेबर की हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद में कैटरिंग लेबर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले चार आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। घटना 26 फरवरी देर रात की है। अहम बात ये भी है कि जिसकी हत्या हुई है, पुलिस अभी तक ये पता नहीं लगा सकी है कि उसका नाम क्या है और कहां रहता था। जिन्होंने हत्या की है, उनके भी मृतक अनजान था।

ऐसे हुई थी घटना

26 फरवरी को हरमीटेज सूरजकुंड में शादी का प्रोग्राम था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद कैटरिंग लेबर का काम करने वालों की आपस में लड़ाई हो गई थी। आरोप था कि एक लेबर ने किसी दूसरी लेबर का मोबाइल और छह हजार रुपये चुरा लिए थे। इसी बात पर झगड़े को लेकर आरोपितों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया था।

सुशील कुमार ठेकेदार की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार व थाना प्रबंधक सुरजकुंड की टीम ने मामले में संलिप्त चार आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों में बिजेंद्र, विनोद उर्फ चिंकी,दीपक और सौरव उर्फ सन्नी हैं। बिजेंद्र दिल्ली के चांदनी चौक, विनोद दिल्ली, नंदनगरी, दीपक दिल्ली और सौरव उर्फ सन्नी दिल्ली के रेन बसेरा कंपनी बाग दिल्ली का रहता था।आरोपितों ने मृतक पर छह हजार रुपये व फोन चोरी करने का आरोप लगाया था। सभी कैटरिंग लेबर का काम रहे थे।

मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। सभी लेबर को किसी चौक से लाया गया था। इसलिए मृतक के बारे में आरोपित कुछ भी नहीं जानते। केवल इतना पता है कि वह भी दिल्ली रेन बसेरा कंपनी बाग का रहने वाला था। अभी तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मृतक के पास से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था कि जिससे उसके बारे में कुछ पता लग सके।

स्वजन कर रहे होंगे इंतजार

मृतक के बारे में पूरी जानकारी न होने की वजह से उसके स्वजन भी परेशान होंगे। उन्हें नहीं पता कि उनके परिवार का सदस्य नहीं रहा है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही दुखद घटना के बारे में पता लगेगा।