Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime: झील में धक्का देकर दोस्त को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो को किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:28 PM (IST)

    फरीदाबाद में अरावली पहाड़ी झील में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान इशविंद्र के रूप में हुई है जो 30 अगस्त को लापता हो गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान झगड़ा होने पर उन्होंने इशविंद्र को झील में धक्का दे दिया था। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

    Hero Image
    झील में धक्का देकर मार दिया था दोस्त को, दो गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अनखीर गांव के रकबे में आने वाली अरावली पहाड़ी की झील में एक व्यक्ति को धक्का देकर मारने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 30 अगस्त को झील में पुलिस ने एक शव बरामद किया था। इसकी पहचान अनखीर गांव निवासी इशविंद्र के रूप में हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरजकुंड थाने में दर्ज कराए मामले में बताया गया है कि 30 अगस्त की सुबह इशविंद्र बिना कुछ बताए घर से चला गया था। शाम तक वह वापस नहीं आया। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देर शाम को उसका शव पहाड़ी की झील में मिला था। तब स्वजन ने हत्या की आशंका जाहिर कर मामला दर्ज कराया था।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में रोहित को अनखीर गांव से व कपिल को छांयसा के मौजपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित मृतक इशविंद्र के दोस्त थे। 30 अगस्त के दिन डिलाइट गार्डन के पीछे बनी कृत्रिम झील के पास बैठकर शराब पी रहे थे।

    शराब खत्म होने पर आरोपित रोहित व कपिल का मृतक के साथ झगडा हो गया था। जिसमें दोनों ने मिलकर उसे झील में धक्का दे दिया था। डूबने से उसकी मौत हो गई थी। धक्का देने के बाद आरोपित उसका फोन व टी-शर्ट उसके घर देकर गए और कहा कि इशविंद्र किसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं चला गया है। आरोपित सफाई करने का काम करते हैं।

    पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब उनसे और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner