विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM (IST)

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच 30 ने मनी ट्रांसफर की दुकान पर पिस्तौल दिखाकर 37 हजार रुपये ...और पढ़ें

मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

HighLights

  1. फरीदाबाद में मनी ट्रांसफर दुकान में लूट |
  2. क्राइम ब्रांच 30 ने तीन आरोपी पकड़े |
  3. रोहित ने लूट की योजना बनाई थी |

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र में मनी ट्रांसफर की दुकान पर पिस्तौल के बल 37 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच 30 ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में पलवल दीघोट गांव के दीपक, राहुल और मनीष शामिल है।

टिकावली गांव के रहने वाले अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 जुलाई को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी तीन लड़के आए और आधार कार्ड से रुपये निकालने की बात कही। इतने में उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल निकालकर उसके गल्ले से 37 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके बाद आरोपित अमन को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित पलवल दीघोट गांव के दीपक, राहुल और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रोहित ने लूट की योजना तैयार की थी।

वह मनीष, दीपक, राहुल और सचिन को अपनी गाड़ी में बैठाकर लाया था। रोहित ने ही सभी को दुकान दिखाई। इसके बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया। मामले में शामिल रोहित और सचिन की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप