फरीदाबाद में अपराध पर लगेगी और लगाम! यहां पर बनेगी नई पुलिस चौकी; ACP भी कर चुके हैं मुआयना
ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल के पास पुलिस चौकी बनेगी। अधिकारियों ने जगह का दौरा किया है। चौकी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की तरफ स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले यमुना के मंझावली पुल के पास पुलिस चौकी बनाई जाएगी। अधिकारियों ने जगह के चयन को लेकर दौरा करके मौका भी देखा है।
चौकी का बनाना इसलिए जरूरी है ताकि उत्तर प्रदेश की तरफ से बदमाश आकर यहां किसी भी तरह की अपराधिक घटनाओं को अंजाम न दे सकें।
यमुना पर अभी तक फरीदाबाद या पलवल में जितने भी पुल बनाए गए हैं, उनके पास चौकी या थाना अवश्य बनाया जाता है। ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। मोहना पुल के पास छांयसा थाना और बागपुर पुलिस चौकी है।
केजीपी के पुल के पास चांदपुर चौकी है। पलवल में रहीमपुर पुल के पास थाना चांदहट है। हसनपुर पंटून पुल के पास हसनपुर थाना है। छांयसा पंटून पुल के पास छांयसा थाना है।
इसी तरह से अब मंझावली का पुल बनाया जा चुका है। हरियाणा की सीमा में सड़क भी बनाई जा चुकी है। अब पुल से लोगों ने अपना आवागमन भी शुरू कर दिया है। इसलिए अब मंझावली पुल के पास भी पुलिस चौकी बनाने की योजना है।
यह चौकी थाना तिगांव के अंतर्गत काम करेगी। मंझावली गांव का तिगांव थाना प्रभारी राजबीर और एसीपी तिगांव अशोक वर्मा दाैरा कर चुके हैं। वर्मा कहना है कि चौकी के लिए किराये पर मकान लेने की तलाश की जा रही है।
पंचायत से भी चौकी बनाने के लिए भूमि देने को कहा है। जैसे ही विभाग की तरफ से चौकी खोलने की अनुमति मिलेगी तो तुरंत इसे शुरू कर दिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।