'राम नाम सत्य है', वॉट्सऐप पर लिखकर शख्स ने दे दी जान; सामने आई खौफनाक फैसले की वजह
फ़रीदाबाद के राहुल कॉलोनी में कृष्णा नामक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह और कर्ज़ से परेशान कृष्णा ने मरने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस भी लगाया था। परिजनों के अनुसार कृष्णा पर कर्ज़ था और घर में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। आपसी कलह और कर्जे से परेशान राहुल कॉलोनी निवासी कृष्णा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है। युवक ने मरने से पहले वॉट्सऐप पर राम नाम सत्य है लिखकर अपनी फोटो स्टेटस पर लगाई है, उसके बाद आत्महत्या कर लिया।
जीआरपी ने बताया कि रेलवे की ओर से सूचना मिली कि एक युवक आगरा नहर के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंचे तो शव के पास एक कागज मिला जिनमें मृतक कृष्ण ने अपना नंबर लिखा था, फोन करके स्वजनों को सूचित किया गया।
मृतक राहुल कालोनी में पत्नी, बहन और भाई के साथ रहते थे। पति और पत्नी झगड़े के कारण मामला दो दिन पहले डबुआ थाना पहुंच गया था। मृतक ने बृहस्पतिवार को पत्नी किरण की बहन नेहा के घर जाकर लड़ाई की और जान से मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद डबुआ थाना में शिकायत दी गई। अगले दिन शुक्रवार को कृष्ण की बहन अपने साथ छुड़कार ले गई।
कृष्ण पर था कर्जा, आए दिन आते थे कर्जदार
स्वजनों ने बताया कि कृष्णा पर कर्जा था। पिछले साल ही उसने गाड़ी भी खरीदी थी। कर्जदार पैसे लेने के लिए अकसर घर आते थे, जिसकी वजह से रोज घर में झगड़े होते थे। किरण ट्यूशन पढ़ाकर घर का गुजारा चलाती थी। कृष्णा आए दिन घर में झगड़ा करता था और आत्महत्या करने की धमकी देता था। वहीं कृष्ण की बड़ी बहन सीमा ने भाभी और ससुराल पक्ष और एनजीओ की दो महिलाओं पर आरोप लगाया है।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी स्वजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। -राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।