Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल, AC और कूलर से भी नहीं मिल रही राहत

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 14 Jun 2025 09:45 PM (IST)

    फरीदाबाद में गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। त्वचा रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। फिलहाल मौसम में बदलाव की कोई खास उम्मीद नहीं है।

    Hero Image
    धूप से बचने के लिए स्वयं को कपड़े से ढककर निकलता हुआ युवक। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। तेवर दिखा रही गर्मी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। एसी और कूलर से भी खास राहत नहीं मिल पा रही है। अभी मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी लोगों को सताएंगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालत यह हैं कि सुबह दस बजते ही आग बरसाती सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। गर्म हवा दोपहिया वाहन चालकों को बेहाल कर रही है।

    पानी की टंकियों से खौलता पानी निकल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 और सोमवार को 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

    मौसम विभाग ने रविवार से वर्षा का संभावना जताई थी। लेकिन अब फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

    गर्मी के कारण बढ़ रहे त्वचा रोगी

    भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ही त्वचा रोग से पीड़ित 60 मरीजों ने परामर्श लिया। ओपीडी में दाद और खुजली के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं।

    गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं और पसीना आने से फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

    गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में सभी के लिए अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों त्वचा के रोगी भी बढ़ जाते हैं। बाहर निकलते समय शरीर को कपड़े से ढककर निकले। अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। छोटे बच्चों को धूप में लेकर निकलने से बचें।

    डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।