Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का आज चक्का जाम, सड़कों पर पुलिस रहेगी तैनात; आम लोगों को हो सकती है परेशानी

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 06:00 AM (IST)

    सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज समेत कई विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। बल्लभगढ़ बस अड्डे से विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए तैयारी की है और नियमित संचालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

    Hero Image
    फरीदाबाद और बल्लभगढ़ बस अड्डे पर भी यात्रियों को हो सकती है दिक्कत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है। कर्मचारी यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने इस हड़ताल में शामिल होने फैसला लिया है। इनमें हरियाणा रोडवेज, बैंक कर्मचारी, बिजली निगम, नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारी शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने के लिए कहा है। इस मामले में कई कर्मचारी नेताओं ने फरीदाबाद डिपो में भी हड़ताल रखने के लिए कहा है। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बल्लभगढ़ जिले का सबसे बड़ा बस अड्डा है।

    यहां से रोजाना चंडीगढ़, शिमला, अमृतसर, पठानकोट, धर्मशाला, हरिद्वार, आगरा-अलीगढ़, जयपुर, भरतपुर के लिए बसों का संचालन होता है। इन स्थानों को जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने प्रशासनिक स्तर काफी तैयारी की हैं।

    हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल शामिल होने का फैसला लिया है, लेकिन हम यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। बस अड्डा परिसर से बसों का नियमित रूप से संचालन किया जाएगा। किसी भी तरह की स्थिति से निबटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। कर्मचारी यात्रियों को किसी तरह से परेशान न कर पाएं, इसलिए बसों का संचालन सुबह निर्धारित समय पर शुरू कर दिया जाएगा।

    शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद