Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में यहां पर जल्द सील होंगे होटल, पुलिस ने कर ली पूरी तैयारी

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 04:38 PM (IST)

    बल्लभगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास होटलों में अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। निगम ने जिला न्यायवादी से कानूनी सलाह मांगी है ताकि इन होटलों को सील किया जा सके। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस होटलों के रिकॉर्ड की भी जांच करेगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी।

    Hero Image
    फरीदाबाद बल्लभगढ़ के होटलों पर कसा जाएगा शिकंजा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। रेलवे स्टेशन मार्ग के आसपास पर चल रहे होटलों में अनैतिक कार्यों को लेकर पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से एक योजना पर काम कर रहे हैं। इन होटलों को सील करने के लिए जिला न्यायवादी से निगम संयुक्त आयुक्त ने पत्र लिख कानूनी सलाह मांगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। रेलवे स्टेशन मार्ग के आसपास 35 ऐसे होटल चल रहे हैं जहां पर अनैतिक कार्य होते हैं। होटलों में होने वाले कार्यों से आसपास के लोगों के लिए अपने मकानों के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है।

    इन कार्यों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी भी की है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन दोनों ही इनसे खासे परेशान हैं। अब स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अब इन होटलों के रिकार्ड को भी खंगालेगी।

    यहां पर ठहरने वाले लोगों का रिकार्ड ठीक से बनाया जा रहा है। उनकी रजिस्टर में इंट्री ठीक तरीके से हो रही है। यहां पर ठरहने वाले लोगों से उनके पहचान पत्र लिए जा रहे हैं।

    स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर वैसे ही असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। इन होटलों में कोई अवांछित व्यक्ति तो नहीं ठहरा हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों विभाग ने मिल कर योजना बनाई है।

    बल्लभगढ़ शहर की इन होटलों में होने वाले अनैतिक कार्यों के चलते बदनामी नहीं होनी चाहिए। इसलिए थाना शहर पुलिस के साथ बैठक की है। अब हमने जिला न्यायवादी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उनसे कानूनी जानकारी ली है कि इन होटलों को सील किया जा सकता है। ताकि यहां पर अनैतिक कार्यों का संचालन करने वाले लोग पलायन कर जाएं।

    करण सिंह भगोरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जोन बल्लभगढ़