Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुण्य कमाने के चक्कर में कहीं बन न जाएं शिकार... फरीदाबाद में पानी पिलाना महिला को पड़ गया महंगा

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM (IST)

    फ़रीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने चेन स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपित ने पानी मांगने के बहाने एक महिला से चेन छीनी थी। पुलिस से भागते समय उसकी बाइक फिसल गई जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोपित का साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी पहले भी कई चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    Hero Image
    भागने के चक्कर में फिसली बदमाश की बाइक, टूट गया पैर। जागरण

    जागरण संंवाददाता, फरीदाबाद। पानी पिलाकर पुण्य कमाने के चक्कर में कहीं आप बदमाशों का शिकार न बन जाएं। इसलिए सावधानी जरूरी है। ऐसी ही एक वारदात फरीदाबाद में हुई।

    प्यास लगी होने की बात कर पानी मांगने के बहाने महिला से चेन लूट गई, हालांकि चेन स्नैचिंग करने वाले एक आरोपित को क्राइम ब्रांच ने दो घंटे के भीतर पकड़ लिया।

    पुलिस से भागते समय आरोपित की बाइक फिसल गई। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोपित का साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

    मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कालोनी में रहने वाले पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार शाम को शाम के समय दो लड़के बाइक से उनके घर पर आए।

    दोनों लड़कों ने उनसे पानी मांगा। जब वह पानी लेकर आईं तो लड़कों ने उनकी चेन खींच ली। इसके बाद आरोपित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी संजय काॅलोनी पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस की ओर से हर जगह क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और मुजेसर थाना में सूचना दी।

    इसके बाद नाकाबंदी करके आरोपित साहिल को समयपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से भागने के चक्कर में आरोपित बाइक से फिसल गया।

    जिससे उसके पांव में भी चोट लगी जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। क्राइम ब्रांच इंचार्ज नरेश ने बताया कि आरोपित पहले भी इस तरह से तीन वारदात को अंजाम दे चुका है।

    पहले आरोपित गली में रेकी करते हैं। उन्हें अंदाजा हो जाता है कि किस घर में केवल महिलाएं हैं। इसके बाद वह पानी पीने या किसी अन्य चीज का बहाना लेकर दरवाजा खटखटाते हैं।

    जब महिला पानी लेकर आती है तो उसकी चेन स्नेचिंग कर ली जाती है। आरोपित के साथी की तलाश भी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के लाल सिद्धांत ने ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था कमाल, वीर चक्र से होंगे सम्मानित

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें