यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फरीदाबाद में मीट बेचने वाले से मांगी एक लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ ने चौंकाया
फरीदाबाद में एक मीट विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को ...और पढ़ें

HighLights
- मीट विक्रेता से एक लाख की फिरौती मांगी |
- तीन आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई |
- विक्की के कहने पर आरोपियों ने मांगी फिरौती |
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मीट विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। राजीव कालोनी में रहने वाले अनिल ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हार्डवेयर चौक पर मीट की दुकान चलाता है।
30 मई को उसके पास एक अनजान नंबर से वाट्सएप काल आई। उससे एक लाख की फिरौती मांगी और इसके बाद अक्षय व इरशाद ने उससे जान से मारने का भय दिखाकर 10 हजार रुपये ले गए।
चार जून की रात काले रंग की स्कॉर्पियो में अक्षय, सलमान, सुमित व एक अन्य रोहित व विक्की का नाम लेकर 10 हजार फिर ले गए और पूरे एक लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच बार्डर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फतेहपुर चंदीला गांव निवासी सुमित, डबुआ कॉलोनी निवासी अक्षय व मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित दोस्त हैं। जिन्होंने अपनी धाक जमाने के लिए विक्की के कहने पर दुकानदार से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
