Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में नेहरू की मृर्ति पर फिर किसी ने फेंका नीला पेंट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 11:45 AM (IST)

    फ़रीदाबाद के नीलम चौक पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर फिर से नीला पेंट फेंका गया। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है और नेहरू का देश की आजादी और निर्माण में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

    Hero Image
    कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद,वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह आदि विरोध जताते हुए।

     जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नीलम चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर किसी ने फिर से नीले रंग का पेंट फेंक दिया। इसके विरोध में पूर्व मंत्री एवं नूंह के विधायक आफताब अहमद, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यह देश उनका है। वह सभी भारतीय हैं और संविधान एक है। फिर भी आए दिन इस तरह से कुछ शरारती तत्व नेहरू की मूर्ति पर बार-बार पेंट फेंक कर इस तरह की देश विरोधी हरकत कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन नेहरू की मूर्ति पर पेंट फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    पहली घटना में पेंट फेंकने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। जबकि दूसरी बार फिर से पेंट फेंक दिया। पुलिस को ऐसे देश विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नेहरू का देश की आजादी और देश के निर्माण में योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

    इस चौक पर नेहरू की मूर्ति लगाने का उद्देश्य एनआइटी में विस्थापित की इच्छा को पूरा करना है। नेहरू ने इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया था। आफताब अहमद ने कहा कि पेंट फेंकने वालों का पुलिस जल्द से जल्द पता लगाए और उन्हें जेल भेजे। नहीं तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।