Faridabad Nagar Nigam Chunav Result: राव परिवार की धाक देखिए... एक साथ निगम सदन पहुंचे पति-पत्नी और देवर
Faridabad Nagar Nigam Chunav Result फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में राव परिवार का दबदबा देखने को मिला है। एक ही परिवार से पति पत्नी और देवर तीनों ने चुनाव जीतकर पार्षद पद हासिल किया है। यह पहली बार है जब एक ही परिवार के तीन सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर नगर निगम सदन पहुंचे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

सुभाष डागर, बल्लभगढ़। नगर निगम चुनाव में बल्लभगढ़ के आसपास भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों ने जबरदस्त टक्कर दी है। एक ही परिवार से पति, पत्नी और देवर तीन वार्डों से चुनाव जीत कर पार्षद बन कर पहली सदन में पहुंचे। इनमें पति लगातार दूसरी बार चुनाव बने हैं।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद राव रामकुमार ने चुनाव लड़ा था। वे 23077 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे थे। उनके भतीजे दीपक यादव पिछली बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर निगम में पहुंचे थे।
इस बार राव रामुकमार ने वार्ड नंबर-40 से अपने बेटा पवन यादव को, 42 से पूर्व पार्षद व भतीजे दीपक यादव को और 43 वार्ड से पूर्व पार्षद दीपक यादव की पत्नी रश्मि यादव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था।
दीपक से पवन का क्या है रिश्ता?
पवन यादव दीपक के चचेरे भाई हैं और रश्मि यादव के रिश्ते में देवर लगते हैं। राव रामकुमार ने तीन वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी निगम के चुनावी मैदान में उतार जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब एक ही परिवार के तीन सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत कर नगर निगम सदन पहुंचे।
यहां पर राव रामकुमार ने भाजपा के रणनीतिकारों और पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा को राजनीतिक रूप से सोचने पर मजबूर कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र में कुछ आठ वार्ड हैं। इनमें से तीन वार्ड पर एक ही परिवार के पार्षदों का कब्जा करके इतिहास बना दिया है।
किस वार्ड से कौन जीता?
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी कर्मवीर बैंसला 2160 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी मोहसिन से 240 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
- वार्ड नंबर 41 से भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल 6331 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी दीपक चौधरी से 2026 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
- वहीं, फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 से भाजपा प्रत्याशी किरण वाला 7983 मत प्राप्त करके कांग्रेस प्रत्याशी मोहनी सिंह से 5935 मतों से जीत गई है।
- वार्ड नंबर 29 से भाजपा के प्रत्याशी अजय बैसला 7756 मत प्राप्त करके कांग्रेस प्रत्याशी रियल से 6482 मतों से जीत गए हैं।
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज ने 7774 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी सोनम मामला को 4806 मतों से हराया है।
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 26 से बीजेपी के लाल कुमार मिश्रा ने 7160 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी सोमलता को 3400 मतों से हराया है।
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 27 से भाजपा की रूबी अवाना और सरोज वाला ने 7326 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी निम्मी रामकुमार भड़ाना को 1997 मतों से हराया है।
- प्रदीप डोंगर इसी तरह से वार्ड नंबर 44 से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप तोमर ने 5721 मत प्राप्त करके निर्दलीय प्रत्याशी आकाश नगर को 2280 मतों से हराया है।
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि दीपक यादव ने 9931 में प्राप्त करके भाजपा प्रत्याशी स्वराज सिंह को 6199 मतों से हराया है।
- फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर पांच भाजपा प्रत्याशी शीतल खटाना ने 9191 मत प्राप्त करके निर्दलीय राजेश्वरी चौधरी को 6575 मतों से हराया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।