Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में महिलाओं का बाहर निकलना हुआ मुश्किल! झाड़ियों में छिपकर बदमाश करता है ये काम

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:36 PM (IST)

    फरीदाबाद सेक्टर-37 में ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी न होने से अपराध बढ़ रहा है। झाड़ियों में छिपकर बदमाश महिलाओं से लूटपाट करते हैं। हाल ही में एक महिला से लूट का प्रयास हुआ जिससे लोगों में आक्रोश है। निवासियों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती और नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी चारदीवारी नहीं बनी। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    Hero Image
    झाड़ियों में छिपकर बदमाश महिलाओं से लूटपाट करते हैं। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-37 में सीएनजी पंप के साथ ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी न होने से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। ग्रीन बेल्ट में बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं, जिनकी आड़ में चोर और झपटमार छिप जाते हैं। अंधेरा होते ही राह चलती महिलाओं से सामान छीन लेते हैं। सोमवार रात यहां भी ऐसी ही घटना हुई। एक बदमाश घरेलू सहायिका पुष्पा का मुंह बंद करके उसे झाड़ियों में ले गया। वहां उसने उसका मोबाइल फोन और पर्स छीनने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के शोर मचाने पर जब सुरक्षा गार्ड झाड़ियों की ओर दौड़ा तो बदमाश भाग निकला। महिला डरी हुई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। सेक्टरवासी देर रात तक सड़क पर पहरा देते रहे। लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल सका। लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि सराय ख्वाजा थाना पुलिस यहां नियमित गश्त नहीं करती। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है।

    नगर आयुक्त ने दिए थे चारदीवारी के आदेश

    नगर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा पिछले महीने यहां आए थे। तब स्थानीय लोगों ने ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी बनाकर इसे विकसित करने की मांग की थी। नगर निगम आयुक्त ने चारदीवारी की लंबाई और ऊंचाई तय करने के लिए नगर निगम कर्मचारियों को यहां भेजा था।

    इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। यहां रहने वाले अभिषेक, मनीषा, दिव्यांश, रजनीश ढींगरा, प्रणव उप्पल, विजय शर्मा, मुकुल शर्मा, चीनू, हितेंद्र भंडारी, ज्ञानेंद्र, दीया, भवनीश मारवा ने बताया कि उनके घरों के सामने ग्रीन बेल्ट की हालत खराब है। यहां रोजाना नशेड़ी पेड़ों की आड़ में छिपकर बैठे रहते हैं। यहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील कमेंट करते रहते हैं।

    सेक्टर में कई बार चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय निवासी लंबे समय से इस दीवार को बनाने की मांग कर रहे थे। दीवार बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय पार्षद बिल्लू पहलवान भी कई बार पुलिस को गश्त करने के लिए कह चुके हैं। पुलिस सख्ती करे तो यहां एक भी बदमाश नहीं आ सकता।

    बदमाश यहां दिनदहाड़े नशा करते रहते हैं, जिससे महिलाओं को डर लगता है। सराय ख्वाजा थाने के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि आरोप ग़लत है। पुलिस गश्त करती रहती है। जब पुलिस आती है, तो यहाँ कोई नहीं मिलता। हम यहाँ गश्त बढ़ाएँगे।