Faridabad Flood Alert: यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, बसंतपुर में गांव और खेतों में जलभराव
यमुना में ओखला बैराज से 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने के कारण फरीदाबाद के बसंतपुर क्षेत्र में जलभराव हो गया है क्योंकि यह इलाका यमुना के तल में बसा है। 2023 में भी यहां बाढ़ आई थी। फरीदाबाद में बाढ़ का निशान 202.17 मीटर है जबकि यमुना 198.10 मीटर पर बह रही है।

सुभाष डागर, फरीदाबाद। Faridabad flood: यमुना में ओखला बैराज से शनिवार की रात को 50 हजार 273 क्यूसिक पानी फरीदाबाद की सीमा में छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से शहर के बसतंपुर क्षेत्र की आबादी में जलभराव हो गया। यह आबादी यमुना के तल में बसी हुई है।
यहां पर 2023 में भी जलभराव हो गया था। फरीदाबाद में बाढ़ का निशान 202.17 मीटर है। फिलहाल 198.10 मीटर के निशान पर यमुना बह रही है। कई जगह पर फसलों में भी जलभराव हो गया। यमुना किनारे बसे गांवों पर पंचायत सचिव और पटवारी लगातार निगाह बनाए हुए हैं।
फरीदाबाद में यमुना खतरा के निशान के नजदीक, बसंतपुर आबादी में हुआ जलभराव pic.twitter.com/I7w3t3WsUr
— Monu Kumar Jha (@MonuKumarJ20785) August 16, 2025
गांव में मुनादी करा दी गई है। पुलिस भी पूरा ध्यान रखे हुए है। सभी सरपंचों से कह दिया है कि वह ग्रामीणों को बता दें कि यमुना की तरफ पशुओं को लेकर न जाएं और बच्चों को भी न जाने दें।
ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा का कहना है कि पीछे हथनी कुंड बैराज में ज्यादा पानी नहीं है।
इसलिए यमुना का जल्दी ही जलस्तर घटने लगेगा और किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बसंतपुर में जलभराव होने कारण है कि यमुना के तल में यह आबादी बसी हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।