Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Modi Cabinet 2024: कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार मोदी कैबिनेट में मिली जगह, फरीदाबाद सांसद को मिला ये मंत्रालय

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:40 PM (IST)

    फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बनाया गया है। तीसरी बार सांसद चुने गए कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री भी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। उनके मंत्री बनने से आकांक्षी एनसीआर के महत्वपूर्ण शहरों फरीदाबाद और पलवल के विकास को पंख भी लगेंगे। यह लगातार तीसरा मौका है जब कृष्ण पाल गुर्जर मंत्री बने।

    Hero Image
    कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार मोदी कैबिनेट में मिली जगह।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बनाया गया है। तीसरी बार सांसद चुने गए कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री भी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। उनके मंत्री बनने से आकांक्षी एनसीआर के महत्वपूर्ण शहरों फरीदाबाद और पलवल के विकास को पंख भी लगेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2014 में पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे कृष्ण पाल गुर्जर

    यह लगातार तीसरा मौका है, जब कृष्ण पाल गुर्जर मंत्री बने। वर्ष 2014 में जब कृष्ण पाल गुर्जर पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे, तब उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री बनाया गया था, बाद में उनका मंत्रालय बदलकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का कार्यभार दिया गया।

    2019 में जब कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना को 638239 वोटो के भारी अंतर से हराया था और 913222 वोट लिए थे, तब भी उन्हें इस भारी जीत का इनाम मंत्री पद के रूप में मिला था। अभी तक वो केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे।

    पिछली बार कनेक्टविटी पर दिया था जोर

    पिछले दिनों दैनिक जागरण से बातचीत में कृष्णपाल गुर्जर ने यह कहा भी था कि सांसद के रूप में लोकसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की आवाज संसद में उठाएंगे और अब तो उन्हें फिर से मंत्री ही बना दिया गया है तो यह विकास की बागडोर तो उनके हाथ में ही रहेगी। कृष्णपाल गुर्जर ने अपने पहले दो कार्यकाल में कनेक्विटी पर बहुत जोर दिया था।

    तब उन्होंने दिल्ली से मथुरा सीमा तक फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में हाईवे को सिक्स लेन करने और अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज बनाने पर जोर दिया था। यह काम पूरा भी हो चुका है, जो पूरी तरह से सिग्नल फ्री है। अब उनके समक्ष नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

    कृष्णपाल गुर्जर का जीवन परिचय व राजनीतिक जीवन पर एक नजर

    जन्म: फरीदाबाद में चार फरवरी 1957 को चौधरी हंसराज के घर

    उम्र: 67

    शिक्षा: बीए, एलएलबी

    परिवार में सदस्य: धर्मपत्नी निर्मला, पुत्र देवेंद्र चौधरी

    राजनीतिक करियर

    • वर्ष 1994 में नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत
    • 1996 में पहली बार मेवला महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक बने और चौधरी बंसीलाल की हविपा-भाजपा की गठबंधन सरकार में परिवहन मंत्री बने
    • 2000 में दूसरी बार विधायक बने
    • 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई तिगांव विधानसभा सीट से जीत कर तीसरी बार विधायक बने
    • 2014 व 2019 में भाजपा टिकट पर फरीदाबाद-पलवल लोकसभा सीट से दोनों बार कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को हरा कर दोनों बार केंद्रीय राज्य मंत्री
    • 2024 में भाजपा टिकट पर फरीदाबाद-पलवल लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए।

    संगठन का अनुभव

    वर्ष 1994 से 96 तक भाजपा जिलाध्यक्ष

    वर्ष 2009 से 2013 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

    हरियाणा प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य

    हरियाण प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

    वर्तमान में हरियाणा की चुनाव प्रबंध समिति, कोर ग्रुप व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य