Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Accident: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुई थी दुर्घटना

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 01:03 PM (IST)

    फरीदाबाद में एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अशोक नागर का बेटा आर्यन जो बदरपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एनएचपीसी फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल आर्यन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

    Hero Image
    प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सराय थाना क्षेत्र में आने वाले एनएचपीसी फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर कॉलोनी में चाचा चौक पर रहने वाला अशोक नागर ने बताया कि उनका छोटा आर्यन बदरपुर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। शनिवार शाम को वह ड्यूटी से लौट रहा था। इस दौरान शाम के सात बजे एनएचपीसी पर उसको किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आर्यन को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर रविवार को आर्यन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्वजन की शिकायत वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।