Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुड्डा का मनोहर सरकार पर हमला, बोले प्रदेश बिजली संकट व टूटी सड़कों में नंबर एक, भ्रष्टाचार भी चरम पर

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2022 02:16 PM (IST)

    उन्होंने कहा कि नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ पहले तो मामला ही दर्ज नहीं हुआ कांग्रेस ने मामला उठाया तो हरकत में आई सरकार ने तुंरत मामला दर्ज किया। दीपेंद्र हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार पर भी तीखा हमला किया।

    Hero Image
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

    फरीदाबाद [सुशील भाटिया]। हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को सुनने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारे लगवा कर कहा, बदलाव के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में जोश है। सोनिया गांधी ने सही फैसला लिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्म पाल मालिक, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक ललित नागर भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदय भान का स्वागत करते पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला का जोरदार स्वागत किया गया। दीपेंद्र हुड्डा ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ, पहले तो मामला ही दर्ज नहीं हुआ, कांग्रेस ने मामला उठाया तो हरकत में आई सरकार ने तुंरत मामला दर्ज किया। दीपेंद्र हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार पर भी तीखा हमला किया। 

    दीपेंद्र ने फरीदाबाद में मेट्रो और अन्य विकास कार्यों का श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार को दिया। वहीं, कार्यक्रम संयोजक विजय प्रताप सिंह को दी सफल आयोजन की बधाई दी। इसके साथ ही जनता से नई टीम के लिए समर्थन भी मांगा। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने ही 1997 में मुझे फरीदाबाद जिले का ग्रामीण क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया था, तब हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष थे और अब उन्हीं ने सोनिया गांधी से कह कर प्रदेश अध्यक्ष बनवाया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी प्लांट नही लगाया। हुड्डा सरकार में लगे थे चार प्लांट लगवाए गए थे, जिनका आज जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने सिक्स लेन का श्रेय तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को दिया। वह साल 2014 में बिजली सरपल्स छोड़ के गए थे, लेकिन आज स्थिति बुरी है।

    बिजली संकट पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि खेलों में मेडल आ रहे हैं तो इसकी वजह उनकी सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि प्रदेश बदलाव की तरफ चल पड़ा है। यह तो अभी टेलर है फिल्म अभी आनी बाकी है।  उन्होंने कहा कि जब बिजली कड़-कड़ कड़केगी, फैज अहमद फैज का शेर - जब अर्ज-ए-ख़ुदा के काबे से सब बुत उठवाए जाएंगे, हम अहल-ए-सफ़ा, मरदूद-ए-हरम, मसनद पे बिठाए जाएँगे, सब ताज उछाले जाएँगे, सब तख़्त गिराए जाएँगे।