टूटा सब्र : बल्लभगढ़ में बहू के तांडव से पहले जवान बेटे को खोया, तीन महीने बाद पिता ने भी लगा ली फांसी
बल्लभगढ़ में एक पिता ने बेटे की आत्महत्या के तीन महीने बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में पुत्रवधू और उसके माता-पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के बेटे गौरव की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। पुत्रवधू पर मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने और इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने का आरोप है।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने के तीन माह बाद इनके पिता ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना बल्लभगढ़ शहर की भीकम कालोनी में हुई। मृतक में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी पुत्रवधू और उसके माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना सिटी में सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरव की शादी दिसंबर 2024 में हुई
भीकम कालोनी में रहने वाली सुमन ने थाने में दर्ज कराए गए मामले में बताया है कि वह मूलरूप से मच्छगर गांव के रहने वाली है। फिलहाल, वह काफी समय से भीकम काॅलोनी में रह रहे हैं। उनके बेटे गौरव की शादी दिसंबर 2024 में बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में रहने वाली युवती से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पुत्रवधू और बेटे के बीच झगड़ा होने लगा। बेटा इस बात को लेकर काफी परेशान रहता था। वह उसे समझाते लेकिन वह गुमशुम रहने लगा। 26 मई को परेशान होकर बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फंदा बनाया और लटक गए
इसके बाद से ही पुत्रवधू मकान को अपने नाम करवाने के लिए जोर दे रही थी। उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पुत्रवधू इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर उनके पति नरेंद्र धनखड़ परेशान रहते थे। अक्सर चर्चा करते थे और दुखी हो गए थे। शनिवार रात उन्होंने अपने कमरे में पंखे पर फंदा बनाया और लटक गए।
पति ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें इस घटना का जिम्मेदार पुत्रवधू और उसके माता-पिता को ठहराया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।