विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिंडर पर दोस्ती, होटल में नशीली ड्रिंक और फिर 'रेप का केस'... फरीदाबाद में शातिर मां-बेटी का भंडाफोड़

By Praveen KaushikEdited By: Shraddha Pandey
Published: Mon, 09 Nov 2026 05:07 PM (IST)

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने डेटिंग ऐप टिंडर पर अमीरों को फंसाकर दुष्कर्म की धमकी देकर पैसे वसूलने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।

प्रॉपर्टी डीलर को होटल बुलाकर किया बेहोश।

प्रॉपर्टी डीलर को होटल बुलाकर किया बेहोश।

HighLights

  1. डेटिंग ऐप टिंडर पर अमीरों को बनाती थीं निशाना।

  2. झूठे दुष्कर्म आरोप की धमकी देकर करती थीं वसूली।

  3. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मां-बेटी को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डेटिंड एप टिंडर पर अमीरों को फंसाकर उन्हें दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाली मां-बेटी का क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित एक प्रापर्टी डीलर है। शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में अक्टूबर 2026 में शिकायत दी थी।

उसने पुलिस को बताया कि सितंबर महीने में टिंडर एप के जरिए उसके पास एक युवती का मैसेज आया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर फोन पर बात होने लगी। कुछ दिन बाद युवती ने उसे फरीदाबाद के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

यहां पढ़ें पूरा मामला

युवती ने पहले से होटल में कमरा बुक कर रखा था। प्रॉपर्टी डीलर वहां पहुंचा तो युवती ने उसे पीने के लिए ड्रिंक दी। आरोप है कि ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया।

कुछ घंटे बाद जब पीड़ित को होश आया तो कमरे में युवती मौजूद नहीं थी। उसके गले से करीब पांच तोले की सोने की चेन और जेब में रखे 20 हजार रुपए गायब थे।

पीड़ित ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर युवती के बारे में जानकारी ली तो उसका नाम और पता दोनों फर्जी निकले। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला सिर्फ होटल में हुई चोरी तक सीमित नहीं रहा। जांच में मां-बेटी के कथित तौर पर कई राज्यों में लोगों को निशाना बनाने का तरीका सामने आया।

क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी ने क्या बताया?

क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिन लोगों के पास होटल में मुलाकात के दौरान नकदी या सोना नहीं होता था, उनसे पैसे वसूलने के लिए दूसरा तरीका अपनाया जाता था।

आरोप है कि बेटी के साथ होटल में मुलाकात के बाद मां वहां पहुंचती और रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगती थी।

मां-बेटी सोशल मीडिया और डेटिंग एप के जरिए अपने शिकार तलाशती थीं। खासतौर पर ऐसी प्रोफाइल पर नजर रखी जाती थी, जिनसे व्यक्ति का लाइफस्टाइल अमीरों जैसा दिखाई देता था। महंगी गाड़ियां, हाथों में महंगी घड़ियां और गले में सोने की मोटी चेन देखकर निशाना तय किया जाता था। बेटी अलग-अलग नामों से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ऐसे लोगों से संपर्क करती थी।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाकर दोस्ती की जाती और फिर मुलाकात के बहाने होटल बुलाया जाता था। पूरे खेल में मां की भूमिका तय थी। बेटी व्यक्ति को जाल में फंसाती और मां मौके पर पहुंचकर वसूली का मोर्चा संभालती थी। बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से कई लोग पैसे देने को मजबूर हो जाते थे। पुलिस अब पता लगा रही है कि इस तरीके से कितने लोगों से कितनी रकम वसूली गई।

पुलिस के मुताबिक, मां की उम्र करीब 50 साल और बेटी की उम्र करीब 24 साल है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली हैं। करीब पांच साल पहले जब बेटी कालेज में पढ़ती थी, तभी दोनों ने इस तरह लोगों को निशाना बनाना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: NIT में 6 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का जानलेवा हमला, चेहरे पर आए 7 टांके

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दीवाली पर पटाखों से लगी आग, कई झुग्गियां और दुकानें जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।