विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने दो महिला पुलिसकर्मियों को घर में बनाया बंधक, पत्नी से चल रहा विवाद

By Harendra NagarEdited By: Neeraj Tiwari
Published: Wed, 25 Nov 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता विजय हिंदू पर दो महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा है। यह घटना उसकी पत्नी से चल रहे विवाद के दौरान कपड़ों को लेकर हुई।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पर महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा है। एआई इमेज

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पर महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा है। एआई इमेज

HighLights

  1. हिंदूवादी कार्यकर्ता पर महिला पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने का आरोप।

  2. पत्नी से विवाद के चलते कपड़े लेने गई थीं पुलिसकर्मी।

  3. आरोपी विजय हिंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी जारी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पर महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के साथ कपड़ा लेने घर पहुंची थीं महिला पुलिसकर्मी

पुलिस के अनुसार, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता विजय हिंदू की पत्नी गुड़िया ने पल्ला थाने में शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि विजय के साथ उसकी शादी साल 2008 में हुई थी। उनके बच्चे भी हैं। साल 2018 में विजय ने प्रीति नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। अब वह उसे प्रताड़ित करता है। इसलिए गुड़िया बच्चों को साथ लेकर अलग रहती है।

थाने से बुलानी पड़ी अतिरिक्त पुलिस

गुड़िया ने शिकायत में बताया कि उसके और बच्चों के सर्दियों के कपड़े विजय के घर पर हैं। मंगलवार को दो महिला पुलिसकर्मी गुड़िया को साथ लेकर उसके कपड़े लेने विजय के घर गई थीं। वहां विजय ने उन्हें कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। काफी देर तक महिला पुलिसकर्मी कमरे में बंद रहीं। अंदर से उन्होंने थाने फोन किया। थाने से अन्य पुलिसकर्मी गए तब उन्हें छुड़ाया।

खुद को घर में बंद कर पुलिस को बोलता रहा अपशब्द

महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने विजय, उसकी मां सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची तो उसने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और पुलिसकर्मियों को बुरा भला कहा। उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अनाथ को सहारा देना परिवार को पड़ा भारी, मददगारों की ही बेटी को खिलाई चूहे मारने की दवा; फरार

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के डिलाइट गार्डन से दादा-पोते की क्रेटा गायब, पार्किंग से ले जाते CCTV में दिखा युवक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।