विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के डिलाइट गार्डन से दादा-पोते की क्रेटा गायब, पार्किंग से ले जाते CCTV में दिखा युवक

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:12 PM (IST)

फरीदाबाद के डिलाइट गार्डन में एक समारोह के दौरान दादा-पोते की क्रेटा कार पार्किंग से चोरी हो गई। उन्होंने कार की चाबी पार्किंग कर्मचारी को सौंपी थी, और बाद में सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति कार ले जाते दिखा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद के डिलाइट गार्डन से क्रेटा कार चोरी हुई।

  2. दादा-पोते समारोह में शामिल होने गए थे, कार पार्किंग में थी।

  3. सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति कार ले जाते दिखा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट गार्डन में एक समारोह में शामिल होने गए दादा-पोते की क्रेटा कार पार्किंग से चोरी हो गई। दोनों कार की चाबी और पार्किंग टोकन कर्मचारी को सौंपकर समारोह में चले गए थे।

करीब दो घंटे बाद जब वापस लौटे और टोकन देकर कार मांगी तो वह पार्किंग से गायब मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक अज्ञात व्यक्ति कार लेकर जाता दिखाई दिया।

समारोह में शामिल होने गए थे दादा-पोते

शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी अजय सैनी के अनुसार, 21 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनके पिता रोहताश सैनी और बेटा शिवम सैनी सफेद रंग की क्रेटा कार लेकर डिलाइट गार्डन में समारोह में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने कार पार्किंग कर्मचारी को सौंप दी।

रात करीब 9:30 बजे समारोह से बाहर आने के बाद उन्होंने टोकन देकर कार मंगवाई, लेकिन कार नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति कार को पार्किंग से ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।