Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता भारतीय संस्कृति का आधार : मुकेश गंभीर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 22 Feb 2018 06:34 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी कॉलेज में गीता प्रीमियर लीग द फेस्ट ऑफ लाइफ

    गीता भारतीय संस्कृति का आधार : मुकेश गंभीर

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी कॉलेज में गीता प्रीमियर लीग द फेस्ट ऑफ लाइफ का शानदार आगाज हुआ। इसमें 56 कॉलेजों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। फेस्ट के पहले दिन कैंपस में भारतीय संस्कृति व सभ्यता के विविध रंग देखने को मिले। प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीति आहूजा ने विशिष्ट अतिथियों रेडियो एनजीएफ के निदेशक मुकेश गंभीर, इस्कॉन मंदिर के जीएम गोपेश्वर दास, कृष्णा गंगा देवी दासी, रविकुमार के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा ने कहा कि फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को संस्कारवान, नैतिकवान और कर्मशील बनाना है। फेस्ट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि छात्र के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और प्रबंधन के गुर के साथ अन्य गतिविधियां सीख रहे हैं।

    रेडियो एनजीएफ के निदेशक मुकेश गंभीर ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति का आधार है। इसका आयोजन सराहनीय प्रयास है। गोपेश्वर प्रभु ने कहा कि इस दुनिया में सभी सवालों के जवाब गीता में छिपे हैं। गीता हमें सही मार्ग पर चलने का संदेश देती है। डॉ.सुनीति आहूजा (संयोजिका) ने कहा कि द फेस्ट ऑफ लाइफ एक प्रयास है, जिसके माध्यम से आज के युवा वर्ग को अपनी संस्कृति और हमारे जीवन के आधार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इधर, पहले दिन गीता श्लोक उच्चारण, स्लोगन लेखन, स्वरांजलि-एकल गान, सोलोनिक एकल नृत्य, टर्न कोट की वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय फेस्ट में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि से लगभग 56 टीमें भाग ले रही है।

    बाक्स..

    मुख्यमंत्री ने सराहा

    डीएवी शताब्दी कॉलेज में बृहस्पतिवार से शुरू हुए गीता प्रीमियर लीग द फेस्ट ऑफ लाइफ को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे कॉलेज प्रबंधन का सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि गीता जीवन का सार है। जीवन स्तर में सुधार के लिए गीता के उपदेशों का ज्ञान महत्वपूर्ण है। गीता महोत्सव की लोकप्रियता का निरंतर विस्तार होता देख अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और छात्रों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा ने ट्वीट करके उनका धन्यवाद किया और इसके आयोजन का श्रेय गीता महोत्सव को दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner