फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, दो दिन से था लापता; गला रेतकर शव खेत में छोड़ भाग गया हमलावर
फरीदाबाद के सरूरपुर में दो दिन से लापता 22 वर्षीय युवक सचिन की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार ...और पढ़ें

बुधवार सुबह युवक का शव सरूरपुर गांव में खेत में लहूलुहान अवस्था में मिला।
HighLights
सरूरपुर में 22 वर्षीय युवक सचिन की हत्या।
दो दिन से लापता था, खेत में मिला शव।
धारदार हथियार से गला रेता गया था।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सरूरपुर के श्याम नगर से दो दिन से लापता युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव सरूरपुर गांव में खेत में लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक युवक का नाम सचिन उम्र 22 साल थी। वह श्याम नगर में माता-पिता के साथ रहता था। सचिन इकलौता बेटा था। उससे बड़ी उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो गई है।
घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला
परिवार के सदस्यों ने बताया कि सचिन पास ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। शाम को वापस नहीं लौटा। बहन का कहना है कि सचिन को शराब पीने की आदत थी।
इस कारण कई बार वह रात को घर नहीं आता था। सोमवार शाम को भी जब वह नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने सोचा किसी दोस्त के पास ठहर गया होगा। अगले दिन भी जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई।

गला धारदार हथियार से काटा गया
उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह लोगों ने खेत में उसका शव पड़ा देखकर परिवार के सदस्यों को सूचना दी। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। गले में गहरा घाव है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
स्वभाव का अच्छा था सचिन
परिवार के सदस्यों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। उन्हें अभी नहीं मालूम कि सचिन की हत्या किसने और किस कारण से की। मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी ने बताया कि सचिन किसी से लड़ाई नहीं करता था। उसका स्वभाव बहुत अच्छा था। किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि किसने उसकी हत्या की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।