विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में अतिरिक्त जिला उपायुक्त की बैठक, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं की होगी गहन निगरानी

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:32 AM (IST)

फरीदाबाद में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और सुविधाओं पर बैठक की। उन्होंने बोर्ड ...और पढ़ें

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं की होगी गहन निगरानी  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं की होगी गहन निगरानी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश।

  2. विद्यार्थियों की विषयवार कमजोरियों को पहचानकर अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी।

  3. स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता सहित बुनियादी सुविधाएं सुधारी जाएंगी।

निभा रजक, फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में सुधार, शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

अधिकारियों को मिले निर्देश

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी से प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।

विद्यार्थियों की विषयवार कमजोरियों की पहचान कर उनके समाधान के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और नियमित अभ्यास कराया जाए। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा कर कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ बना देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर, धूल और प्रदूषण से हवा बल्लभगढ़ बना देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर, हुई जहरीली



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।