विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ की हवा हुई जहरीली, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:21 AM (IST)

बल्लभगढ़ में ग्रेप के बावजूद निर्माण कार्य और कूड़े में आग लगने से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है, ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ बना देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बल्लभगढ़ बना देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. ग्रेप के बावजूद बल्लभगढ़ में निर्माण और कूड़े से प्रदूषण जारी।

  2. मंगलवार को बल्लभगढ़ देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर बना।

  3. प्रशासन उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम रोकने में विफल रहा।

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। ग्रेप के लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य और कूड़े में आग के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे हवा का स्तर खराब हो रहा है।

मंगलवार को बल्लभगढ़ की हवा का स्तर और अधिक भी खराब हो गया। बल्लभगढ़ में पीएम 10 का स्तर 327 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ देश का छठा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

बल्लभगढ़ में प्रशासन उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम का इंतजाम नहीं कर पाया है। जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बल्लभगढ़ के पंचायत भवन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हवा का स्तर मापने के लिए मशीन लगाई गई है।

फरीदाबाद में सामान्य रही हवा

फरीदाबाद में पीएम 10 का स्तर 110 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों से पीएम 10 का स्तर 120 से ऊपर नहीं गया है। जिले में प्रदूषित हवा को मापने के लिए पांच जगह मशीन लगाई गई है। जिसमें से सेक्टर-16 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में लगाई गई मशीन ही खराब है।

यहीं पर हवा का स्तर सबसे अधिक खराब रहता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के आधा किलोमीटर दूर पर राष्ट्रीय राजमार्ग है। वहीं एक किलोमीटर दूर बाइपास है।
 

बल्लभगढ़ में लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस से कहा गया कि वह जाम की स्थिति न बनने दे। टूटी सड़कों पर पेच वर्क किया जा रहा है। - करण भगोरिया, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

यह भी पढ़ें- सोनीपत में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, अन्नदाताओं की हर समस्या को किया गया दूर 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।