बढ़ते प्रदूषण के बीच फरीदाबाद में दर्जनों पेड़ साफ, अब ठेकेदार के खिलाफ पुलिस केस की तैयारी
बल्लभगढ़ में हरियाणा रोडवेज डिपो से पेड़ों की अवैध कटाई से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कही है।

फरीदाबाद में काटे गए दर्जनों पेड़। फोटो: जागरण
HighLights
बल्लभगढ़ रोडवेज डिपो में पेड़ों की अवैध कटाई हुई।
पेड़ों के कटने से शहर में वायु प्रदूषण बढ़ा।
महाप्रबंधक ने ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ शहर का लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। फिर भी पेड काटे जा रहे हैं।
हरियाणा रोडवेज डिपो के अंदर से दर्जनों पेड़ों छटाई के नाम पर काट दिया। इन पेड़ों के कट जाने से सेक्टर-25 के औद्योगिक क्षेत्र का धूल और धुआं भी आ रहा है।
इससे शहर का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। रोडवेज के डिपो में खड़े यह पेड़ काफी हद तक इस धूल और धुआं को आने से रोकते थे। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार छुट्टी वाले दिन ठेकेदार ने पेड़ों को काट दिया। यहां पर दोबारा से पौधे लगवाए गए हैं।
हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र यादव का कहना है कि वह ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराएंगे। उनके पास फरीदाबाद महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार है। फरीदाबाद के अधिकारियों ने इस बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में, AQI 247 दर्ज; फरीदाबाद की हवा हुई साफ
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में DU की छात्रा की मौत पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहर से बंद कमरे और एक कन्फेशन नोट ने पलटा पूरा केस