फरीदाबाद में DU की छात्रा की मौत पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहर से बंद कमरे और एक कन्फेशन नोट ने पलटा पूरा केस
फरीदाबाद के सेक्टर-37 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अरुणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने विपिन यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सेक्टर-37 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अरुणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने विपिन यादव के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल से मिले कन्फेशन नोट और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है। कन्फेशन नोट में विपिन यादव ने छात्रा की हत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित
विपिन यादव की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में पुलिस का मुख्य फोकस विपिन की तलाश कर उससे पूछताछ करने पर है।
उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की हत्या किन परिस्थितियों में और किस वजह से की गई। साथ ही कन्फेशन नोट में लिखी गई बातों की भी पुष्टि हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में चाऊमीन खाने से 8 साल के बच्चे की मौत, 10 वर्षीय बड़ा भाई ICU में भर्ती
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पुलिस की राह हुई आसान, अगर समय पर नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तो डॉक्टर की कर पाएगी शिकायत