विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में चाऊमीन खाने से 8 साल के बच्चे की मौत, 10 वर्षीय बड़ा भाई ICU में भर्ती

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:07 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Nov 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाई बीमार पड़ गए। आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चाउमीन खाने के बाद दो सगे भाई हुए बीमार।

  2. आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की उपचार के दौरान मौत।

  3. बड़ा भाई कुनाल आईसीयू में, हालत में सुधार।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डबुआ कालोनी थाना क्षेत्र की नेहरू कालोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं।

स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल आइसीयू में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना 21 नवंबर की है। शुरुआती तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, नेहरू कॉलोनी निवासी शमशेर का सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का काम है। शाम करीब सात बजे राघव ट्यूशन से घर लौटा और मां से भूख लगने की बात कही। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कुनाल भी घर पहुंच गया। दोनों भाई कुछ देर बाद पैसे लेकर घर से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने बाजार में चाऊमीन खाई थी।

घर लौटने के कुछ देर बाद राघव को चक्कर आने लगे और उल्टी जैसा महसूस हुआ। इसके बाद कुनाल की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। दोनों की हालत देखकर स्वजन उन्हें एनआइटी-तीन स्थित निजी अस्पताल ले गए। बाद में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राघव ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बीपीसीएल ट्रक ड्राइवरों ने किया मारपीट का विरोध, हड़ताल की दी धमकी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पुलिस की राह हुई आसान, अगर समय पर नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तो डॉक्टर की कर पाएगी शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।