फरीदाबाद में बीपीसीएल ट्रक ड्राइवरों ने किया मारपीट का विरोध, हड़ताल की दी धमकी
बीपीसीएल के प्याला प्लांट पर कुछ ड्राइवरों ने एक साथी ड्राइवर के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल की धमकी दी है।
-1795473450530_m.webp)
बीपीसीएल ट्रक ड्राइवरों ने मारपीट के विरोध में हड़ताल की धमकी दी ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
बीपीसीएल ड्राइवरों ने साथी पर हमले के विरोध में हड़ताल धमकी दी।
ड्राइवर महेंद्र यादव को झज्जर में पेट्रोल पंप पर पीटा गया।
पुलिस कार्रवाई न होने पर ड्राइवरों ने आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी।
सुधीर बैसला, फरीदाबाद। भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्याला स्थित प्लांट पर कुछ ड्राइवरों ने साथ के साथ हुई मारपीट के विरोध में हड़ताल करने की धमकी दी है।
इस मामले में जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि अधिकांश पेट्रोल पंपों के अपने वाहन होते हैं, ऐसे में हड़ताल जैसी कोई बात न हो सकती है और न ही अभी तक इस तरह की किसी बात की पुष्टि हुई है।
पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति करता है महेंद्र यादव
मूल रूप से बिहार निवासी महेंद्र यादव ट्रक ड्राइवर है। वहक एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक पर कार्यरत है, जो पेट्रोलियम पदार्थ लेकर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई करता है।
महेंद्र ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह प्याला से 12 हजार लीटर तेल लेकर झज्जर स्थित श्रीकृष्णा फिलिंग स्टेशन गया था। वहां पंप मालिक व अन्य कर्मचारियों ने उस पर तेल चोरी का आरोप लगातार दोपहर दो बजे से पांच बजे तक पीटा।
ड्राइवर ने लगाए ये आरोप
उन्होंने ट्रांसपोर्टर से 10 हजार रुपये अपने खाते में डलवाने के बाद छोड़ा। ड्राइवर का आरोप है कि झज्जर में पुलिस व अस्पताल ने उसकी सुध नहीं ली। प्राइवेट अस्पताल में उसने इलाज कराया है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज होकर सोमवार को करीब दस पंद्रह ड्राइवर इकट्ठे हो गए और उन्होंने हड़ताल की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होगी तो वे सप्लाई लेकर नहीं जाएंगे।
उधर, इस बारे में सीकरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फौगाट ने कहा कि मामला हमारे यहां का नहीं है। हड़ताल किए जाने संबंधी किसी तरह की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक इकाइयों पर गिरी गाज, अब तक छह सील