फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक इकाइयों पर गिरी गाज, अब तक छह सील
फरीदाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सरूरपुर और मुजेसर क्षेत्र की छह औद्योगिक इकाइयों को नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया।
-1795472803698_m.webp)
फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली छह औद्योगिक इकाइयां सील ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
फरीदाबाद में वायु प्रदूषण रोकने को सख्त कार्रवाई।
सरूरपुर, मुजेसर की छह औद्योगिक इकाइयां सील।
नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने की कार्रवाई।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। फरीदाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनुपालना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सरूरपुर एवं मुजेसर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण बढ़ाने पर मुजेसर और सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में छह इकाइयों को सील किया गया। दो ईकाइयों के डीजे सेट भी पाए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिले में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की नियमित रूप से निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकारियों को आदेश दिए हुए हैं।
अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त
उपायुक्त सिन्हा ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई लगातार करें, ताकि जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पुलिस की राह हुई आसान, अगर समय पर नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तो डॉक्टर की कर पाएगी शिकायत