फरीदाबाद में पुलिस की राह हुई आसान, अगर समय पर नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तो डॉक्टर की कर पाएगी शिकायत
फरीदाबाद में एक बुजुर्ग पिता को अपने बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट साढ़े तीन महीने से नहीं मिल रही है, जिससे वह भटक रहे हैं। पुलिस भी रिपोर्ट लेने में विफल रही और अब डॉक्टरों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी कर रही है।
-1795472352874_m.webp)
अब पीएम रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुलिस कर पाएगी डॉक्टर की शिकायत (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
बुजुर्ग पिता साढ़े तीन महीने से बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांग रहे।
पुलिस को भी रिपोर्ट नहीं मिली, अब डॉक्टर की शिकायत होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
अनिल बेताब, फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल से अपने बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए एक बुजर्ग पिता साढ़े तीन महीने से भटक रहा है। मगर डॉक्टर्स की ओर से उन्हें रिपोर्ट नहीं दी जा रही है।
खेड़ी पुल थाना की ओर से उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भी रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल गए थे, मगर उन्हें भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट न देने पर अब पुलिस की ओर से डॉक्टर की उच्च अधिकारी से शिकायत की जाएगी।
राजेंद्र की काम के दौरान हो गई थी मौत
बुजुर्ग की यह नाराजगी है कि रिपोर्ट न देना का कारण भी नहीं बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव का मूल निवासी 65 वर्षीय किशन का बेटा राजेंद्र यहां मजता था। परिवार को सूचना मिली कि राजेंद्र की काम के दौरान मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही पिता फरीदाबाद पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया के तहत नागरिक अस्पताल में बेटे का पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन ने शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कार दिया।
इसके बाद से ही पिता बेटे की मौत की असल वजह जानने के लिए परेशान हैं। उन्हें संदेह है कि यह कोई हादसा नहीं। मौत की कोई और वजह हो सकती है।
पोस्टमार्टम से तस्वीर होगी साफ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर साफ हो पाएगी। इसी संदेह को दूर करने के लिए वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करना चाहते हैं। बुजुर्ग पिता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए वह अब तक कई बार नागरिक अस्पताल जा चुके हैं।
हर बार अस्पताल से उन्हें इधर से उधर भेज दिया जाता है। लेकिन, रिपोर्ट नहीं मिलती। सोमवार को भी वह पुलिस के साथ रिपोर्ट लेने पहुंचे थे, मगर निराश लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है।
मामले को गंभीरता से लेंगे
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि रिपोर्ट नहीं मिली है, तो गंभीर बात है। उन्होंने कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास गोयल से बातचीत कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।