विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:41 AM (IST)

भारत ने एससीओ के सभ्यतागत संवाद मंच को हर दो साल में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जिसका स्थान सदस्य देश तय करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित पहली बैठक के 'इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति' में यह प्रस्ताव शामिल है।

भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव(फोटो: पीटीआई)

भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव(फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. भारत ने एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच को द्विवार्षिक बनाने का प्रस्ताव दिया।

  2. 'इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति' में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और तस्करी रोकने पर जोर।

  3. सदस्य देश मिलकर तय करेंगे मंच के आयोजन का स्थान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यतागत संवाद मंच को हर दो साल में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए स्थान का फैसला सदस्य देश मिलकर करेंगे।

नई दिल्ली में आयोजित इस मंच की पहली बैठक के समापन पर जारी ‘इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति’ में यह प्रस्ताव शामिल किया गया है।

रविवार को अपनाई गई विज्ञप्ति में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, उसकी अवैध तस्करी रोकने और सभी सभ्यताओं को समान सम्मान देने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने समापन सत्र में इसे पढ़कर सुनाया।

यह पूछे जाने पर कि क्या सभी सदस्य देशों की इस पर सहमति है, अग्रवाल ने कहा कि यह औपचारिक रूप से बातचीत के बाद तैयार किया गया दस्तावेज नहीं, बल्कि मंच से निकला एक निष्कर्ष है, जो आगे की दिशा तय करने का खाका पेश करता है।

एससीओ का अगला शिखर सम्मेलन पाकिस्तान की मेजबानी में होगा। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच पाकिस्तान के मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच संवाद बढ़ाने में संस्कृति की अहम भूमिका हो सकती है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।