बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में, AQI 247 दर्ज; फरीदाबाद की हवा हुई साफ
फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सामान्य स्तर पर आ गया है, जबकि बल्लभगढ़ अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। धूल और धुएं के कारण बल्लभगढ़ का AQI 247 दर्ज किया गया।
-1795582134862_m.webp)
माेहना रोड पर धूल में से निकलते वाहन ड्राइवर। जागरण
HighLights
फरीदाबाद का AQI सामान्य स्तर 156 पर पहुंचा।
बल्लभगढ़ का AQI 247, अभी भी खराब श्रेणी में।
धूल-धुएं से बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। देश में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वाले बल्लभगढ़ की हवा में बुधवार सुबह कुछ सुधार दिखाई दिया। लेकिन अभी भी वह खराब हवा वाली श्रेणी में बना हुआ है। जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई सामान्य स्तर पर आ गया।
बल्लभगढ़ का एक्यूआई बुधवार को 247 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर 156 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ।
प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा
बल्लभगढ़ में धूल और धुएं की वजह से प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक माह में तीन बाद बल्लभगढ़ में देश में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर दर्ज किया गया है।