विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में आज से सरसों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों के लिए बायोमेट्रिक गेटपास अनिवार्य

Published: Sat, 28 Mar 2026 01:58 PM (IST)

फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ और तिगांव मंडियों में आज से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। हैफेड एजेंसी को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। 

मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू। (AI Generated Image)

मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बल्लभगढ़-तिगांव मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू।

  2. हैफेड 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर सरसों खरीदेगा।

  3. किसानों को सूखी सरसों और बायोमेट्रिक गेटपास अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले की बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी में सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू हो चुकी है। सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद के लिए जिले की इन दो मंडियों का चयन किया है।

दोनों मंडियों में हैफेड एजेंसी को खरीदने की जिम्मेवारी सौंपी है। सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य इस वर्ष 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिले में सरसों 1100 एकड़ में बोआई की गई है और 677 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

किसान सरसों को पूरी तरह से सूखा कर लाएं। ताकि एजेंसी खरीदने में किसी तरह की परेशानी पैदा न करे। इस बार मंडी फसल लेकर आने वाले किसानों का बायोमेट्रिक गेटपास कटेगा। किसान के फिंगर प्रिंट भी मोबाइल पर लिए जाएंगे।

मंडी फसल लेकर आने वाले ट्रैक्टर व ट्राली पर भी नंबर अंकित होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- भिवानी मंडी में सरसों की गुणवत्ता जांच पर विवाद, किसानों ने प्राइवेट लैब पर उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कैसे होगी गेहूं-सरसों की खरीद? कई जिलों में ट्रांसपोर्ट के टेंडर अटके, बायोमैट्रिक का हो रहा विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।