शव लेकर डेढ़ घंटे बाहर खड़ी रही महिला पुलिसकर्मी, पत्थर से तोड़ना पड़ा ताला; फरीदाबाद अस्पताल की बड़ी लापरवाही
फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में लापरवाही सामने आई, जहाँ ट्रेन हादसे में मृत युवक का शव लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी को शवगृह के बाहर डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।

शवगृह के बाहर ताला टूटने का इंतजार करती महिला पुलिसकर्मी। फोटो- जागरण
HighLights
फरीदाबाद अस्पताल में शवगृह के बाहर डेढ़ घंटे इंतजार।
ट्रेन दुर्घटना में मृत युवक का शव रखने में देरी।
हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने पत्थर से तोड़ा शवगृह का ताला।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आए युवक का शव लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी को करीब डेढ़ घंटे तक शवगृह के बाहर इंतजार करना पड़ा।
शवगृह के गेट पर ताला लगा था और चाबी किसी कर्मचारी के पास नहीं थी। रात करीब साढ़े नौ बजे हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने पत्थर से ताला तोड़कर गेट खोला और शव को अंदर रखवाया।
जीआरपी की महिला एएसआइ सुदेश के अनुसार बुधवार शाम ओल्ड रेलवे स्टेशन पर सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय पवन की मौत हो गई। पवन अपने फूफा को स्टेशन छोड़ने आया था। वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिना अस्पताल आए।
पत्थर से तोड़ा गया शवगृह का ताला
रात करीब आठ बजे शवगृह के गेट पर ताला लगा हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे हाउसकीपिंग कर्मचारी संदीप और बलबीर मौके पर पहुंचे। इस बीच महिला पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में इंतजार करती रही। लेकिन इन कर्मचारियों के पास भी गेट की चाबी नहीं थी।
इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने पत्थर से गेट पर लगा ताला तोड़ा और शव को शवगृह के अंदर रखवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। पूरे मामले को लेकर सीएमओ डा. जयंत आहूजा से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।