फरीदाबाद मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया, लगाया 1.08 करोड़ का चूना, खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने खाताधारक शाहवेज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एसबीआई सिक्योरिटीज का कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप के जरिए लोगों को झांसे में लिया और उनसे पैसे ऐंठे।
-1795649630659_m.webp)
फरीदाबाद मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।
साइबर पुलिस ने मुख्य खाताधारक शाहवेज को दिल्ली से पकड़ा।
एसबीआई सिक्योरिटीज कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर दिया गया झांसा।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआइटी की टीम ने खाताधारक शाहवेज निवासी साउथ दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
आरोपित की फर्म के खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके वाट्सएप पर एक संदेश आया।
कुछ इस तरह लिया निशाने पर...
संदेश भेजने वाले ने स्वयं को एसबीआइ सिक्याेरिटीज का कर्मचारी बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता को एक लिंक भेजकर एडवांस ब्रोकर अकाउंट खुलवाया गया और उसे वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया।
शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 1.08 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे न तो निवेश की गई राशि वापस मिली और न ही मुनाफा।
पूछताछ में सामने आया ये सच
शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित शाहवेज फर्म का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के दो लाख रुपये आये थे।
फर्म ट्राईडेंट इंटरनेशनल के नाम से है। इस फर्म के खाता पर अलग-अलग राज्य की 84 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपित का खुद का सलून है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में निजी स्कूलों की फीस जांच में लापरवाही, अभिभावक मंच ने एकजुट होकर खोला मोर्चा