विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में निजी स्कूलों की फीस जांच में लापरवाही, अभिभावक मंच ने एकजुट होकर खोला मोर्चा

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:49 AM (IST)

फरीदाबाद में अभिभावक एकता मंच ने निजी स्कूलों की फीस और फंड की जांच करने वाली एफएफआरसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

फरीदाबाद में निजी स्कूलों की फीस जांच में लापरवाही ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद में निजी स्कूलों की फीस जांच में लापरवाही ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. एफएफआरसी पर निजी स्कूलों का ऑडिट न करने का आरोप।

  2. अभिभावक एकता मंच ने कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

  3. मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग।

निभा रजक, फरीदाबाद। निजी स्कूलों की फीस और फंड के की जांच करने वाली फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) की कार्यप्रणाली पर अभिभावक एकता मंच ने सवाल खड़े किए हैं।

आरोप है कि कमेटी की ओर से आज तक किसी भी निजी स्कूल का ऑडिट नहीं कराया गया है, जबकि सरकार ने निजी स्कूलों का आडिट कराने का अधिकार कमेटी के चेयरमैन एवं मंडलायुक्त को दिया हुआ है।

हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा और जिला महासचिव एडवोकेट बीएस बिरदी ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उनका कहना है कि आरटीआइ के जवाब में राज्य जन सूचना अधिकारी ने स्कूलों का आडिट नहीं होने की पुष्टि की है। मंच ने पूरे मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा का कैबिनोज अपार्टमेंट अंधेरे में डूबा, 49 लाख बकायों की कटी बिजली, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।