विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में हाईराइज सोसायटी में लगी भीषण आग, 12वें फ्लोर से 14वें फ्लोर तक पहुंची लपटें; 5 फ्लैट हुए तबाह

Published: Sat, 28 Mar 2026 09:21 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद की हैबिटेट रेजिडेंट्स सोसायटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई, जो 14वीं मंजिल तक फैल गई। इस घटना में पांच फ्लैटों को नुकसान पहुंचा और घरेलू सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में तुलसी के पौधे में जलाए गए दीये से आग लगने की आशंका है।

गनीमत रही कि समय रहते लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए और किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

गनीमत रही कि समय रहते लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए और किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित हैबिटेट रेजिडेंट्स सोसायटी में शनिवार देर शाम करीब आठ बजे 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए 13वें और 14वें फ्लोर तक पहुंच गई। घटना में कम से कम पांच फ्लैटों को नुकसान हुआ और उनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए और किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फ्लैट मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लैट के बाहर तुलसी के पौधे में जलाए गए दीये से सूखे पौधे में आग लगी, जो धीरे-धीरे पर्दों तक पहुंच गई। पर्दों में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं और ऊपर के फ्लैटों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आसपास के फ्लैटों में रह रहे लोगों ने तुरंत अलार्म बजाया और अन्य निवासियों को बाहर निकलने के लिए कहा।

कई लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेकर बाहर भागे, जबकि कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान सोसायटी का आटोमेटिक फायर फाइटिंग सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे पानी का छिड़काव शुरू हो गया और आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। निवासियों और आटोमेटिक सिस्टम के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

आग के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने फ्लैटों से निकलकर सोसायटी के पार्क में एकत्र हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई फ्लैटों में धुआं भरने और आग से नुकसान होने की बात सामने आई है। जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। बीपीटीपी थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में आज से सरसों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों के लिए बायोमेट्रिक गेटपास अनिवार्य

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान ट्रेनी पटवारी को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो सामने आई हकीकत

यह भी पढ़ें- ग्रेटर फरीदाबाद मास्टर सड़कों का निर्माण शुरू, 12 साल बाद हजारों निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।