विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, घाटों की सफाई और सजावट में जुटे श्रद्धालु

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:29 PM (IST)

फरीदाबाद में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन घाटों की सफाई और कृत्रिम घाटों का निर्माण कर रहे हैं।

अशोका एन्क्लेव समेत कई इलाकों में कृत्रिम घाटों का निर्माण शुरू। जागरण

अशोका एन्क्लेव समेत कई इलाकों में कृत्रिम घाटों का निर्माण शुरू। जागरण

जागरण संवाददाता फरीदाबाद। दीवाली के बाद अब जिले में छठ महापर्व पर आस्था के रंग बिखरेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जगह-जगह घाटों को संवारने का सिलसिला शुरू किया गया है।

एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद के साथ ही नहर पार के विभिन्न क्षेत्रों में छठ की धूम रहेगी।
छठ पूजा रमिति अशाका एन्क्लेव मेन, सेक्टर-35 की ओर से कृत्रिम छठ घाट के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई
है।

निर्माण कार्य का शुभारंभ

भारतीय प्रवासी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी ने पहला फावड़ा चला कर घट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घाट के निर्माण के साथ ही साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस मौके पर भारतीय प्रवासी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर तथा साउथ जोन अध्यक्ष उदय कांत मिश्रा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छठ पूजा समिति के प्रमुख सदस्यों में लक्ष्मण सिंह, सुबोध , अनिल दास, मनोज सिंह, संजीव तिवारी तथा हरिशंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भोजपुरी अवधी समाज ने भी छठ घाट की सफाई शुरू कर दी है। अध्यक्ष रघुवर दयाल के साथ नरेश प्रसाद व अन्य सदस्यों ने सोमवार शाम को घाट की सफाई की।

13 से शुरू होगा छठ महापर्व

  • 13 नवंबर: नहाय खाय-14 नवंबर : खरना
  • 15 नवंबर: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
  • 16 नवंबर: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन

यह भी पढ़ें- टिंडर पर दोस्ती, होटल में नशीली ड्रिंक और फिर 'रेप का केस'... फरीदाबाद में शातिर मां-बेटी का भंडाफोड़

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में दीवाली के बाद हवा हुई जहरीली, प्रतिबंधित पटाखों और धुएं से PM10 का स्तर 338 के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।