फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में दीवाली के बाद हवा हुई जहरीली, प्रतिबंधित पटाखों और धुएं से PM10 का स्तर 338 के पार
दीवाली के अगले दिन फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, हालांकि ग्रीन पटाखों की मुहिम से ...और पढ़ें
-1794202549788_m.webp)
दीवाली के बाद फरीदाबाद में बढ़ा प्रदूषण। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
दीवाली के बाद फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर।
पीएम10 का स्तर फरीदाबाद में 338, बल्लभगढ़ में 334।
प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और कूड़े की आग से हवा खराब।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तमाम दावों के बावजूद फरीदाबाद और बल्लभगढ़ का प्रदूषण दीवाली के अगले दिन खतरनाक स्तर पर नजर आया।
पीएम 10 का स्तर फरीदाबाद में सोमवार की सुबह 338 और बल्लभगढ़ में 334 दर्ज किया गया। हालांकि, ग्रीन पटाखों को लेकर प्रशासन की मुहिम भी सफल नजर आई। क्योंकि हर साल दीवाली के अगले दिन प्रदूषण स्तर 500 तक पहुंच जाता था। जोकि इस बार काफी कम रहा।
जिला प्रशासन की ओर से केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर दो दिन का लाइसेंस दिया गया था। इस दौरान प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री भी खूब जोरों से हुई। पुलिस की छापामारी में अलग-अलग जगहों पर प्रतिबंधित पटाखे पकड़े भी गए। वहीं पीएम 10 का स्तर निजी एप में 1200 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर के आसपास रहा।
कूड़े की आग ने घोला हवा में जहर
शहर में जगह-जगह पड़े कूड़े में भी पटाखों की वजह आग लग गई। गौछी ड्रेन के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिन पर आतिशबाजी के कारण आग लगी। यह कूड़ा रातभर धधकता रहा। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने खुद ही कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए उसमें आग लगा दी।