दीवाली की आतिशबाजी से बेहद खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, स्मॉग की चादर से ढकी राजधानी; AQI पहुंचा 400 पार
Delhi NCR Air Pollution: दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है, सोमवार सुबह कई इलाकों में ...और पढ़ें
-1794192103307_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब। जागरण
HighLights
दीवाली के बाद दिल्ली में AQI 400 के पार।
राजधानी की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंची।
घने स्मॉग और कोहरे से विजिबिलिटी में कमी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi NCR Air Pollution: दीवाली की आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, घने स्मॉग और कोहरे के कारण कई इलाकों में आज सुबह विजिबिलिटी भी कम रही।

दिल्ली में छाए स्मॉग के बीच अक्षरधाम मंदिर परिसर का दृश्य। जागरण
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। हालांकि, औसत AQI 368 दर्ज किया गया।
-1794192151378.webp)
ललिता पार्क के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर छाया स्मॉग व गुजरते वाहन। जागरण
दीवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली के आसमान में गहरी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता कम हो गई यह 50 मीटर तक पहुंच गई। सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग एयरपोर्ट पर 50 मीटर और आईजीआई एयरपोर्ट पर 350 मीटर दर्ज की गई।

ललिता पार्क के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर छाया स्मॉग व गुजरते वाहन। जागरण
वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही। रविवार रात दिल्ली वासियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दो घंटे की सीमा से अधिक पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई थी।

ललिता पार्क के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर छाया स्मॉग व गुजरते वाहन। जागरण
सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को मनाई गई दीवाली पर दिल्ली और एनसीआर में रात 8 बजे से 10 बजे के बीच हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। लेकिन लोगों ने अदालत के निर्देशों की अवहेलना की और देर रात तक जश्न जारी रहा। ग्रीन के नाम पर परंपरागत पटाखे भी खूब जले।

पूर्वी दिल्ली के ललिता पार्क के पास व असिता ईस्ट के पास छाया स्मॉग। जागरण
सीपीसीबी के प्रति घंटा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात 10 बजे 371 रहा। 59 निगरानी केंद्रों में से 20 ने प्रदूषण का स्तर 'रेड जोन' में दर्ज किया, जिससे शहर भर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर तक पहुंच गई।

पूर्वी दिल्ली के ललिता पार्क के पास व असिता ईस्ट के पास छाया स्मॉग। जागरण
सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), 368 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में था। मंगलवार और बुधवार को वायु गुणवत्ता के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।
गीता कॉलोनी के नजदीक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास छाया स्मॉग। जागरण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।