'भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे', फरीदाबाद में पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विपक्ष पर तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश, जनता ...और पढ़ें
-1793539906356_m.webp)
फरीदाबाद में निकाली गई पदयात्रा में शामिल नेता। फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना।
कहा, देश जनता के जनादेश से चलेगा, इच्छा से नहीं।
फरीदाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का किया आयोजन।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता का विश्वास हासिल करने में असफल हो रहे लोग अब संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।
लोकतंत्र में सरकार जनता के आशीर्वाद और जनादेश से बनती है। दबाव, दादागिरी और अराजकता के सहारे सत्ता हासिल करने की सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा और देश के जनादेश पर भीड़तंत्र को हावी नहीं होने देंगे।
देशवासियों के जनादेश से चलेगा देश
देश राहुल गांधी की इच्छा से नहीं, देशवासियों के जनादेश से चलेगा। रविवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत फरीदाबाद के बीके चौक पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश की मालिक जनता है।
जनता की इच्छा और उसके निर्णय से ही देश चलेगा। चुनाव में हार मिलने पर जनता के बीच जाकर अपनी कमियों को समझने के बजाय चुनाव आयोग, न्यायपालिका और संसद जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है।
अराजकतावादी ताकतों के खिलाफ एकजुट
पदयात्रा का आयोजन केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के संयोजन में हुआ। पदयात्रा बीके चौक से शुरू होकर हार्डवेयर चौक एनआइटी तक गई। गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं और जनता ने हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर देश विरोधी एवं अराजकतावादी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
राहुल गांधी पर कसा तंज
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अंगूर खट्टे हैं की कहावत का उल्लेख किया। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। विपक्ष को विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने के बजाय लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।
भ्रम फैलाने की कोशिश में कांग्रेस
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा युवाओं में भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है। कांगेस द्वारा देश में अराजकता का माहौल बनाने, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरवीर सिंह, खाद्य मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, बडखल के विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआइटी के विधायक सतीश फागना, महापौर फरीदाबाद प्रवीण बत्रा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।