फरीदाबाद के ट्रांसपोर्टरों की सांकेतिक हड़ताल, 21 से 23 मई तक दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद
फरीदाबाद के ट्रांसपोर्टरों ने 21 से 23 मई तक दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां। (AI Generated Image)
HighLights
21-23 मई तक दिल्ली में ट्रांसपोर्ट वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
वायु प्रदूषण प्रतिबंधों, ग्रीन टैक्स हटाने की प्रमुख मांगें।
पुलिस द्वारा चलती गाड़ियों के चालान पर भी विरोध।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। 21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्ट की एक भी गाड़ी दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी। ट्रांसपोर्टरों ने सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। आल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा व महासचिव सुभाष कौशिक ने बताया कि हड़ताल की घोषणा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि अक्सर आरोप लगते हैं कि वायु प्रदूषण का हवाला देते हुए उनकी गाड़ियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। इसलिए इन तीन दिनों में यह भी देखा जाएगा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण कितना कम हुआ। इसके अलावा उनकी मांग है कि बीएस-6 गाड़ियों से ग्रीन टैक्स हटाया जाए। इन गाड़ियों की लाइफ 12 साल तय की जाए।
चलती गाड़ी का चालान भेज देती है पुलिस
ट्रांसपोर्टर बसंत शर्मा ने बताया कि बीएस-4 गाड़ियों का दिल्ली में प्रवेश तब तक बंद नहीं किया जाए, जब तक यह गाड़ी अपनी 10 साल की लाइफ पूरा नहीं कर लेती। यातायात पुलिस चलती गाड़ी की फोटो खींचकर 20 हजार तक का चालान भेज देती है। जबकि उसे रुकवाकर जांच करना उचित नहीं समझती।
बार-बार अनुरोध करने के बावजूद ट्रांसपोर्टरों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए अब हड़ताल करने पर मजबूर हो रहे हैं। हड़ताल की सूचना सभी ट्रांसपोर्टरों को पहुंचा दी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में केमिस्टों की हड़ताल का मिला-जुआ असर, मेडिकल स्टोर बंद हैं तो यहां पर आसानी से मिलेंगी दवाएं
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: NH-9 पर 23-26 मई तक भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
